देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, देहरादून में झमाझम बारिश, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शुक्रवार शाम राजधानी देहरादून में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी। अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण सुहावना हो गया।

Oplus_16908288

मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश के कई जिलों में खराब मौसम की संभावना जताई थी। विभाग की ओर से नैनीताल, चम्पावत, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवाएं, आकाशीय बिजली और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Oplus_16908288

मौसम विभाग ने पर्यटकों, यात्रियों और स्थानीय लोगों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। प्रशासन भी संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर है।

---Advertisement---

Leave a Comment