देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

कुंभ-2027 की तैयारियों को रफ्तार, हरिद्वार के दो अस्पतालों को मिलेंगे आधुनिक चिकित्सा उपकरण

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून – हरिद्वार में आगामी कुंभ मेला-2027 को लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय परिसर से मेला चिकित्सालय और भूपतवाला चिकित्सालय के लिए आधुनिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


ये उपकरण कृषि उद्योग विकास परिषद की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) मद के तहत उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य कुंभ मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना और श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कुंभ मेला-2027 में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मेले के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को समय पर उपचार मिल सके।

Oplus_16908288

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ जैसे विशाल आयोजन में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुदृढ़ करना जरूरी है। मेला चिकित्सालय और भूपतवाला चिकित्सालय के लिए उपलब्ध कराए जा रहे उपकरण आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्राथमिक उपचार और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होंगे।

Oplus_16908288

मुख्यमंत्री ने कृषि उद्योग विकास परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कुंभ जैसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न संगठनों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। सामूहिक प्रयासों से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं विकसित की जा सकती हैं।

Oplus_16908288

उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार कुंभ मेला-2027 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Oplus_16908288

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी विभागों और संबंधित संस्थाओं के समन्वय से कुंभ मेले का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।

---Advertisement---

Leave a Comment