देहरादून, 6 अगस्त :- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि BLO और फील्ड स्टाफ इस अभियान की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें हर स्तर पर प्रोत्साहित किया जाए।

बैठक की प्रमुख बातें:
- बारिश प्रभावित क्षेत्रों में BLO दस्तावेज लेकर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करें।
- अनमैप्ड मतदाताओं के मामलों में ERO और AERO विशेष रणनीति अपनाएं।
- फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
- अधिकारी गांव और बूथ स्तर पर जाकर मतदाताओं से सीधे संवाद करें।
- देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में नोटिसों की सुनवाई के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं के साथ निरंतर संवाद बेहद जरूरी है, ताकि पुनरीक्षण अभियान को लेकर किसी भी तरह की गलतफहमी न फैले। उन्होंने कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के आयुक्तों को भी नियमित फील्ड विजिट जारी रखने के निर्देश दिए।


चुनाव आयोग का यह फोकस स्पष्ट है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पारदर्शी, सटीक और मतदाता केंद्रित तरीके से पूरा किया जाए।






