देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री धामी की श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून :- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून स्थित डी.एल. रोड पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान को याद किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार के सदस्यों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट का राजनीतिक और सामाजिक जीवन जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। राज्य के विकास और जनता के हित में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है।

---Advertisement---

Leave a Comment