देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

पटेलनगर गोलीकांड: घर के अंदर घुसकर युवक की गोली मार हत्या, दहला इलाका

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। पटेलनगर क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर युवक सोहेल की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई और पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सोहेल अपने घर में मौजूद था। उसका भाई भी घर पर था, जबकि माता-पिता हज यात्रा पर गए हुए हैं। इसी दौरान हमलावर घर में पहुंचे और सोहेल को निशाना बनाकर गोली चला दी। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि व्यक्तिगत रंजिश, आपसी विवाद और अन्य संभावित एंगल पर जांच की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

---Advertisement---

Leave a Comment