देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर सीएम आवास में बधाइयों का तांता, मंत्री-अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास में दिनभर उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सभी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


मुख्यमंत्री आवास पर सुबह से ही शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दिनभर जारी रहा। मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। लंबे समय से मुख्यमंत्री के साथ कार्य कर रहे सहयोगियों और विभिन्न वर्गों के लोगों में भी मुख्यमंत्री को बधाई देने को लेकर उत्साह दिखाई दिया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का आत्मीयता से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से मिला स्नेह और शुभकामनाएं उनके लिए विशेष महत्व रखती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की सेवा का दायित्व किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी के सहयोग, समन्वय और टीम भावना से ही राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जनता और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सेवा करना उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एकजुट होकर टीम भावना से कार्य करना आवश्यक है।


मुख्यमंत्री आवास पर जन्मदिन के अवसर पर दिनभर विभिन्न वर्गों के लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।

---Advertisement---

Leave a Comment