देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

मालाग्राम में हरेला उत्सव, सीएम धामी ने देखा देश का अनूठा हर्बल पार्क

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

पौड़ी: हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मालाग्राम में पौधरोपण कर हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। उन्होंने ‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ का विस्तृत निरीक्षण करते हुए यहां संरक्षित दुर्लभ जड़ी-बूटियों, औषधीय पौधों और आयुर्वेद आधारित शोध कार्यों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक संपदा और पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान को संरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों के संरक्षण और आधुनिक शोध के माध्यम से राज्य को हर्बल हब के रूप में विकसित किया जा सकता है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार, हर्बल पर्यटन और आयुर्वेद उद्योग को भी नई गति मिलेगी।

मालाग्राम स्थित ‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ देश का अपनी तरह का अनूठा हर्बल पार्क माना जाता है, जहां हिमालयी क्षेत्रों सहित देशभर से लाई गई दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों का वैज्ञानिक संरक्षण किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, विधायक रेनू बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

---Advertisement---

Leave a Comment