देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

उत्तराखंड में 3 लाख पार पहुंचीं ‘लखपति दीदी’, महिला सशक्तिकरण में नया रिकॉर्ड

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून: – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में ‘लखपति दीदी’ का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंच गया है। उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अब तक 3,03,696 महिलाएं अपनी वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक कर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।

सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1.12 लाख नई महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले पूरा करने के लिए संबंधित विभागों ने अभियान तेज कर दिया है।

लखपति दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं जैविक खेती, डेयरी, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, फूड प्रोसेसिंग, मसाला निर्माण, हस्तशिल्प और होमस्टे जैसे व्यवसायों के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रही हैं। मिलेट आधारित उत्पादों की बढ़ती मांग ने भी महिलाओं की कमाई के नए अवसर खोले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति उत्तराखंड की आर्थिक और सामाजिक प्रगति की सबसे बड़ी ताकत है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रही है।

प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए 24 ग्रोथ सेंटर, 33 नैनो पैकेजिंग यूनिट और 17 सरस सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी मिल रही है।

---Advertisement---

Leave a Comment