देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

केदारनाथ चढ़ावा विवाद: महेंद्र भट्ट बोले- जांच पूरी होने दें, तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

काशीपुर :- केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में सोना एवं चढ़ावे में कथित हेराफेरी के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि पूरे मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

Oplus_16908288

काशीपुर में आयोजित छात्र सम्मेलन के दौरान मीडिया से बातचीत में महेंद्र भट्ट ने कहा कि आरोप लगाए गए हैं, लेकिन मंदिर समिति एक स्वायत्त संस्था है और वही पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में कोई तथ्य सामने आते हैं तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Oplus_16908288

भट्ट ने कहा कि फिलहाल चोरी जैसे आरोपों पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने सभी पक्षों से अपील की कि जांच प्रक्रिया पूरी होने तक धैर्य बनाए रखें और तथ्यों के सामने आने का इंतजार करें।

इस दौरान उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भट्ट ने कहा कि विपक्ष के पास न कोई ठोस मुद्दा है और न ही जनता के सामने रखने के लिए कोई स्पष्ट योजना, इसलिए वह केवल सरकार पर आरोप लगाने की राजनीति कर रही है।

---Advertisement---

Leave a Comment