देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों में जुटा प्रशासन, मुख्य सचिव ने दिए व्यापक इंतजाम के निर्देश

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून :- उत्तराखण्ड में 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में संबंधित विभागों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक कर यात्रा की सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि 30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान रूट प्लान और भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से 31 जुलाई से 4 अगस्त तक पड़ने वाले पंचक काल के दौरान अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त तैयारियां करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कांवड़ यात्रियों के लिए यात्रा मार्गों और प्रमुख पड़ाव स्थलों पर पेयजल, मोबाइल शौचालय, नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण, फॉगिंग, कीटनाशक छिड़काव और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही अस्थायी सेक्टर चिकित्सालय, बीएलएस एंबुलेंस, बाइक एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार केंद्रों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने हरिद्वार में पार्किंग स्थलों के विस्तार और मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करने, राष्ट्रीय राजमार्गों पर बैरिकेडिंग, सफाई और सड़क सुधार कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

---Advertisement---

Leave a Comment