देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

ऋषिकेश में कलयुगी बेटे ने मां को मारी गोली, गंभीर हालत में एम्स में भर्ती

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

ऋषिकेश :- ऋषिकेश के कोतवाली क्षेत्र स्थित विस्थापित कॉलोनी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने कथित तौर पर अपनी ही मां को तमंचे से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Oplus_16908288

जानकारी के अनुसार, विस्थापित कॉलोनी निवासी उषा देवी और उनके बेटे सुमित गौड़ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कहासुनी के दौरान गुस्से में आकर सुमित ने अपनी मां पर गोली चला दी। गोली लगने से उषा देवी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ीं।

Oplus_16908288

घटना के बाद आरोपी अपनी घायल मां को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश लेकर पहुंचा। इस बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही आईडीपीएल चौकी प्रभारी विवेक राठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू किए।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आरोपी के नशे का आदी होने की जानकारी सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि उसने नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

---Advertisement---

Leave a Comment