देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

हर्षिल में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का एडीएम मुक्ता मिश्र ने किया निरीक्षण, समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

उत्तरकाशी : -मानसून के दौरान भागीरथी नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित भूमि कटाव को देखते हुए उत्तरकाशी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने हर्षिल क्षेत्र में चल रहे बाढ़ सुरक्षा एवं चैनलाईजेशन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने सुरक्षा दीवार, वायरक्रेट, चैनलाईजेशन और अन्य सुरक्षात्मक कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि मानसून के दौरान स्थानीय आबादी, होटल और अन्य परिसंपत्तियों को किसी प्रकार का नुकसान न हो।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

मुक्ता मिश्र ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एहतियातन जीएनबीएन तथा पुलिस रेजिडेंशियल पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सचिन सिंघल, पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

---Advertisement---

Leave a Comment