देहरादून के पटेलनगर इलाके से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है। माता-पिता हज यात्रा पर गए थे और पीछे घर में ऐसा खूनी खेल हुआ जिसने पूरे शहर को सन्न कर दिया।
बताया जा रहा है कि सोहेल अपने छोटे भाई के साथ घर में मौजूद था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और छोटे भाई ने कथित तौर पर गोली चला दी। गोली लगते ही सोहेल की मौके पर मौत हो गई।

घटना की खबर फैलते ही इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध जताते हुए हाईवे जाम कर दिया। हालात को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया और स्थिति को नियंत्रित किया।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह तलाशने में जुटी है। शुरुआती जांच में आरोपी के नशे में होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
एक ही घर में भाई के हाथों भाई की हत्या की इस वारदात ने पूरे देहरादून को झकझोर दिया है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि आखिर इस खौफनाक हत्या के पीछे की सच्चाई क्या है।







