देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

गंगा में नहाते समय बहा मेरठ का युवक, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

ऋषिकेश :- ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान मेरठ निवासी 23 वर्षीय युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF उत्तराखंड की डीप डाइविंग टीम ने लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू कर दिया।

Oplus_16908288

जानकारी के अनुसार, गंगा नदी का जलस्तर सामान्य से काफी अधिक होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। SDRF की टीम डीप डाइविंग उपकरणों और अन्य आधुनिक संसाधनों की सहायता से लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है।

Oplus_16908288

इस बीच, SDRF उत्तराखंड ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि वर्तमान में गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है, इसलिए असुरक्षित स्थानों पर स्नान करने से बचें और केवल अधिकृत एवं सुरक्षित घाटों का ही उपयोग करें। SDRF ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी किसी बड़ी अनहोनी को टाल सकती है।

---Advertisement---

Leave a Comment