देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

दून विश्वविद्यालय में CM धामी का युवा संवाद, बोले- बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर उनके सवालों के जवाब दिए। युवाओं ने पलायन, रोजगार, उच्च शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और देहरादून की ट्रैफिक समस्या जैसे मुद्दों पर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे।

रोजगार और पलायन के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में अब रिवर्स माइग्रेशन की प्रक्रिया तेज हो रही है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, सौर स्वरोजगार योजना, पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

AI और तकनीकी बदलावों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय कौशल आधारित अर्थव्यवस्था का है। युवाओं को बदलती तकनीक के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार आधुनिक तकनीकों और कौशल विकास से युवाओं को जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है।

उच्च शिक्षा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालयों के आधुनिकीकरण और शोध सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी का निर्माण भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

देहरादून के ट्रैफिक जाम पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिंदाल और रिस्पना नदी पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजनाओं से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और जाम की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी।

---Advertisement---

Leave a Comment