देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

मुख्यमंत्री धामी ने 99 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, स्वास्थ्य से लेकर सड़क तक कई परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं के लिए करीब 99 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन स्वीकृतियों में स्वास्थ्य, परिवहन, पुलिस, औद्योगिक सुरक्षा, सड़क, पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने रामनगर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन, रुद्रप्रयाग कोषागार भवन के अनुरक्षण, देहरादून स्थित पुलिस संचार प्रशिक्षण केंद्र में एसटीपी प्लांट के निर्माण तथा बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में नए फायर स्टेशन की स्थापना के लिए धनराशि स्वीकृत की है।

इसके अलावा चंपावत में मां पूर्णागिरि धाम यात्रा मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने, डीडीहाट के लोहारगांव संपर्क मार्ग, यमकेश्वर में बीटल्स स्ट्रीट विकास, धारचूला में पैदल मार्ग निर्माण, लोहाघाट में शिव मंदिर सौंदर्यीकरण, कपकोट में विद्युत सब स्टेशन और भीमताल क्षेत्र में धर्मशालाओं के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं का विस्तार करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी सीधा लाभ मिलेगा।

---Advertisement---

Leave a Comment