देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में सीएम धामी के सफल 5 वर्ष पूरे होने पर भव्य आयोजन, पुष्प वर्षा के बीच हुआ जोरदार स्वागत

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

ऋषिकेश :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सफल पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में “सेवा, सुशासन, समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी ने इसे एक विशाल जनसमागम का रूप दे दिया।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही आईडीपीएल मैदान में लोगों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मंच पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही पूरा परिसर उत्साह और जयघोषों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने हाथ हिलाकर और जयकारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आयोजकों द्वारा शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Oplus_16908288

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं पर आधारित कार्यक्रमों को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भी सहभागिता देखने को मिली।

Oplus_16908288

“सेवा, सुशासन, समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा” कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के समक्ष रखा गया। कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ और लोगों के उत्साह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व के प्रति जनविश्वास और समर्थन को भी दर्शाया।

---Advertisement---

Leave a Comment