देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

सीएम धामी का सख्त रुख, चित्रशिला धाम के पास बनी विवादित चौपाटी हटाई गई, क्षेत्र सील

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

हल्द्वानी :- नैनीताल जिले के रानीबाग स्थित चित्रशिला धाम में धार्मिक आस्था से जुड़े विवाद पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद विवादित चौपाटी को हटाकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया।

Oplus_16908288

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग लंबे समय से इस चौपाटी का विरोध कर रहे थे। उनका आरोप था कि पवित्र धाम के समीप अतिक्रमण कर फास्ट फूड की दुकानें संचालित की जा रही थीं। जिस रास्ते से अंतिम संस्कार के लिए शव यात्राएं गुजरती हैं, वहां चाउमीन और मोमोज जैसे स्टॉल लगाए जाने को लेकर लोगों में भारी नाराजगी थी। इसे धार्मिक परंपराओं और आस्था के विपरीत बताया जा रहा था।

Oplus_16908288

शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद उन्होंने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम नैनीताल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर चौपाटी को ध्वस्त किया और क्षेत्र को सील कर दिया।

Oplus_16908288

प्रशासन ने साफ किया है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि भविष्य में भी कहीं अतिक्रमण या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसी शिकायतें मिलती हैं तो नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती और धार्मिक आस्था के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

---Advertisement---

Leave a Comment