देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

उत्तराखंड में भारी बारिश का हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने सभी एजेंसियों को किया सतर्क

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून :- उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यभर में हाई अलर्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन से प्रदेश के विभिन्न जिलों की स्थिति की जानकारी ली और सभी आपदा प्रबंधन एवं राहत एजेंसियों को पूरी सतर्कता के साथ काम करने को कहा।

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

सरकार ने संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी, नदी-नालों के जलस्तर पर नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलाधिकारियों को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों को 24 घंटे सक्रिय रखने और हर घटना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि जनहानि रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना होगा।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। कई स्थानों पर तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है।

Oplus_16908288

सरकार ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें और यात्रा से पहले मौसम व मार्ग की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और केवल सरकारी माध्यमों से जारी सूचनाओं पर भरोसा करने की भी अपील की है।

---Advertisement---

Leave a Comment