देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

भागीरथी के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क, हर्षिल में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का एसपी ने लिया जायजा

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

उत्तरकाशी : – लगातार बारिश के बीच भागीरथी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उत्तरकाशी प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने मंगलवार को हर्षिल पहुंचकर नदी तट पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा और चैनलाईजेशन कार्यों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने सुरक्षा दीवार, वायरक्रेट, जल निकासी और चैनलाईजेशन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान नदी के जलस्तर में होने वाले बदलाव पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तरह तैयार रहें।

एसपी ने पुलिस कर्मियों को भागीरथी नदी के जलस्तर की सतत निगरानी रखने और आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित बस्तियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन और कार्यदायी संस्था के अधिकारी भी मौजूद रहे।

---Advertisement---

Leave a Comment