देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

बनबसा में योग का महासंगम, सीएम धामी ने हजारों लोगों संग किया योगाभ्यास, युवाओं को दिया नशामुक्त जीवन का मंत्र

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

बनबसा : मां शारदा की पावन भूमि बनबसा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हजारों योग साधकों, सशस्त्र सीमा बल के जवानों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, मातृशक्ति और वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। योगाभ्यास के दौरान पूरा बनबसा योगमय नजर आया और लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक क्रियाओं का अभ्यास नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा को जोड़ने वाली भारतीय जीवन पद्धति है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, अवसाद और असंतुलित जीवनशैली से बचने के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। नियमित योग और प्राणायाम न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक सोच भी प्रदान करते हैं।

सीएम धामी ने युवाओं से विशेष आह्वान करते हुए कहा कि वे योग को सिर्फ एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अनुशासित, स्वस्थ और राष्ट्र निर्माण में सहभागी जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment