देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

सनातन आस्था पर घड़ियाली आंसू बहा रहे विपक्षी, बद्रीनाथ मुद्दे पर राजनीति कर रही कांग्रेस: महेंद्र भट्ट

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति कर रहा है और देवभूमि उत्तराखंड की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि कुछ लोग हमेशा सनातन धर्म और उसकी आस्था पर सवाल खड़े करने का प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले सनातन धर्म को डेंगू, मच्छर और कोरोना जैसी उपमाओं से जोड़ते रहे, वही आज सनातन आस्था और विश्वास पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल हर मुद्दे को राजनीतिक नजरिए से देखते हैं और उनकी यह राजनीति प्रदेश की छवि, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी केदारनाथ मंदिर को लेकर झूठे आरोपों का अभियान चलाया गया था, जिसे जनता ने नकार दिया।

भट्ट ने कहा कि बद्रीनाथ धाम से जुड़े मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट आने से पहले भ्रम फैलाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें चारधाम यात्रा को प्रभावित करने और श्रद्धालुओं के मन में संदेह पैदा करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन प्रदेश की जनता और श्रद्धालु ऐसे प्रयासों को समझते हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि जांच में पूरी सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता विपक्ष की राजनीतिक मंशा और पाखंड को अच्छी तरह समझती है।

---Advertisement---

Leave a Comment