देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

‘आस्था से खिलवाड़ करने वाला नहीं बचेगा’— बद्रीनाथ चढ़ावा मामले पर बोले मुख्यमंत्री धामी

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

हरिद्वार :- हरिद्वार दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर चल रही जांच पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति इस मामले में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Oplus_16908288

मुरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार का कृत्य अत्यंत गंभीर है। उन्होंने इसे “गौ हत्या और अपने माता-पिता की हत्या के समान पाप” बताते हुए कहा कि आस्था के साथ विश्वासघात किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच एसआईटी कर रही है और जांच प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

मानसून की तैयारियों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है। सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है और संभावित आपदा से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम पहले से किए जा चुके हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment