देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

अंकिता भंडारी केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर कसा शिकंजा

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून/ हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े विवाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला कथित वायरल ऑडियो-वीडियो से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर बड़ा कदम उठाया है।

जानकारी के मुताबिक देहरादून पुलिस ने रविवार को हरिद्वार के बुग्गावाला थाना क्षेत्र से सुरेश राठौर को हिरासत में लिया। बाद में डालनवाला पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। देहरादून एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो और वीडियो को लेकर पहले से मुकदमे दर्ज थे। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामले में उर्मिला सनावर का नाम भी सामने आया है और जांच जारी है।

दूसरी ओर, सुरेश राठौर के परिवार ने गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई है। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया। इस बीच गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और मामला फिर से प्रदेश की राजनीति के केंद्र में आ गया है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े इस नए घटनाक्रम ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब अब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएंगे।

---Advertisement---

Leave a Comment