देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

कर्णप्रयाग विवाद के बाद बढ़ी चौकसी, उत्तराखंड की सीमाओं पर सुरक्षा का सख्त पहरा

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून : कर्णप्रयाग में हुए विवाद की गूंज अब पूरे उत्तराखंड में सुनाई दे रही है। निहंग संगठनों के कूच के आह्वान को देखते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। देहरादून जिले के कुल्हाल बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जहां पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

बताया जा रहा है कि कर्णप्रयाग में हुए विवाद के बाद चार निहंग सिखों की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न संगठनों में नाराजगी है। इसी के विरोध में कर्णप्रयाग कूच का आह्वान किया गया था। पुलिस को आशंका है कि पंजाब और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में लोग उत्तराखंड की ओर आ सकते हैं। इसी संभावना को देखते हुए राज्य के प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Oplus_16908288

कुल्हाल बॉर्डर पर आने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस पहचान पत्रों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रख रही है। इसके अलावा खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि किसी भी संभावित स्थिति की जानकारी समय रहते मिल सके।

Oplus_16908288

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन लगातार विभिन्न पक्षों के संपर्क में है और संवाद के माध्यम से स्थिति को सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

Oplus_16908288

इस पूरे घटनाक्रम के बीच प्रशासन की सबसे बड़ी चुनौती कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। फिलहाल हालात शांतिपूर्ण हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा का घेरा और मजबूत किया गया है। प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

---Advertisement---

Leave a Comment