देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

कोटद्वार – पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में व्यापारी के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने मोहम्मद दीपक उर्फ अक्की उर्फ दीपक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान घटनास्थल के CCTV फुटेज और उपलब्ध फोटो-वीडियो साक्ष्यों का परीक्षण किया गया, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोपी द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज और धमकी देने के तथ्य सामने आए।


जानकारी के अनुसार, कोटद्वार निवासी व्यापारी संजीव टोंक ने गुरुवार शाम कोतवाली कोटद्वार में प्रार्थना-पत्र देकर मोहम्मद दीपक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोपी पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए।

शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0 240/2026 के तहत BNS की धारा 351(2) और 352 में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। विवेचना के दौरान घटनास्थल के CCTV फुटेज के साथ उपलब्ध फोटो और वीडियो साक्ष्यों को भी खंगाला गया।

पुलिस के मुताबिक, साक्ष्यों के अवलोकन में प्रथम दृष्टया मोहम्मद दीपक द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज और धमकी देने के तथ्य सामने आए। विवेचना के दौरान मामले में BNS की धारा 196 और 115 की भी बढ़ोतरी की गई।

पुलिस का कहना है कि मोहम्मद दीपक का नाम पूर्व में भी विभिन्न सामाजिक विवादों से जुड़े मामलों में सामने आता रहा है। इसके अलावा लोगों को एकत्रित करने और तनावपूर्ण वातावरण उत्पन्न करने संबंधी गतिविधियों की सूचनाएं भी पुलिस के संज्ञान में आई थीं।

उपलब्ध साक्ष्यों और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए कोटद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहम्मद दीपक को BNSS की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया।

वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए देर शाम पुलिस ने कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में मार्च पास्ट भी किया। पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है।

---Advertisement---

Leave a Comment