देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

घने कोहरे में भटका ट्रैकर, मोबाइल लोकेशन बनी जीवनरक्षक; SDRF ने सुरक्षित निकाला

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

केदारनाथ: वासुकी ताल ट्रैक पर घने कोहरे के बीच रास्ता भटक गए एक ट्रैकर को एसडीआरएफ ने समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। कम दृश्यता और दुर्गम पहाड़ी रास्तों के बीच चलाया गया यह अभियान कई घंटों की मेहनत के बाद सफल रहा।

मध्य प्रदेश के 27 वर्षीय विशाल वामन ट्रैकिंग के दौरान खराब मौसम की वजह से रास्ता भटक गए थे। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट श्रीकेदारनाथ की टीम मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले मोबाइल फोन के जरिए यात्री से संपर्क किया और उसकी अनुमानित लोकेशन प्राप्त की।

लोकेशन के आधार पर एसडीआरएफ ने कठिन पहाड़ी ट्रैक और घने कोहरे के बीच सर्च ऑपरेशन चलाया। लगातार प्रयासों के बाद टीम यात्री तक पहुंचने में सफल रही और उसे सुरक्षित श्रीकेदारनाथ लाया गया। इसके बाद यात्री को सेक्टर मजिस्ट्रेट के सुपुर्द कर दिया गया।

एसडीआरएफ ने एक बार फिर यात्रियों और ट्रैकिंग करने वालों से अपील की है कि मानसून और खराब मौसम के दौरान जोखिम भरे ट्रैक पर जाने से बचें। यदि ट्रैकिंग आवश्यक हो तो मौसम का अपडेट लेकर ही निकलें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

---Advertisement---

Leave a Comment