देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

कांवड़ यात्रा 2026: QR Code से मिलेगी ट्रैफिक की पूरी जानकारी, हरिद्वार पुलिस का स्मार्ट ट्रैफिक प्लान लागू

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

हरिद्वार :- कांवड़ यात्रा 2026 को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस ने इस बार तकनीक का सहारा लिया है। लाखों शिवभक्तों की सुविधा और शहर को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत एक विशेष QR Code जारी किया गया है, जिसे स्कैन कर श्रद्धालु ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग स्थल, रूट प्लान और अन्य आवश्यक जानकारियां अपने मोबाइल पर तुरंत प्राप्त कर सकेंगे।

Oplus_16908288

यातायात पुलिस के अनुसार यह QR Code शहर के प्रमुख चौराहों, पार्किंग स्थलों और प्रमुख मार्गों पर लगाया जा रहा है, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को रास्ता खोजने या ट्रैफिक व्यवस्था समझने में किसी तरह की परेशानी न हो। डिजिटल सुविधा के माध्यम से श्रद्धालु यात्रा के दौरान समय रहते सही मार्ग का चयन कर सकेंगे।

Oplus_16908288

ट्रैफिक प्लान के तहत मुजफ्फरनगर और मेरठ की ओर से आने वाले वाहनों को अब्दुल कलाम चौक से डायवर्ट कर सीधे बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा। वहीं बिजनौर की ओर से आने वाले वाहनों को नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। अलग-अलग राज्यों और जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिससे शहर में ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके।

Oplus_16908288

हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें तथा केवल निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें। पुलिस का कहना है कि सभी के सहयोग से कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाया जा सकता है।

---Advertisement---

Leave a Comment