देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं का शिलान्यास; कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों की ली समीक्षा

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

हरिद्वार :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा कॉरिडोर से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। होटल अलकनंदा में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड की ओर से इन परियोजनाओं की शुरुआत की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा, प्रदीप बत्रा समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सीसीआर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पिछले वर्ष लगाए गए पौधों का निरीक्षण भी किया और उनकी देखरेख की जानकारी अधिकारियों से ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, महिलाओं के लिए अलग शौचालय, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गंगा कॉरिडोर परियोजनाएं हरिद्वार की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान को और मजबूत करेंगी। इससे पर्यटन, स्थानीय व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन सभागार में कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू हुई, जिसमें मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख सचिवों और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

---Advertisement---

Leave a Comment