देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

मुख्यमंत्री धामी का सख्त संदेश: आपदा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारी ग्राउंड जीरो पर उतरें

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून, अतिवृष्टि, चारधाम यात्रा, डेंगू नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी केवल बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि भारी बारिश या भूस्खलन की स्थिति में बिजली, पेयजल, सड़क और संचार सेवाओं की बहाली सर्वोच्च प्राथमिकता पर की जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में पहले से जेसीबी, पोकलैंड मशीनें, राहत सामग्री और तकनीकी टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष अब तक 44.65 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता, पेयजल और यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने डेंगू की रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगर निकायों को जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर तत्काल पानी निकासी, नियमित फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और विशेष स्वच्छता अभियान चलाने को कहा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां, जांच किट, बेड और रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में खाद्यान्न, दवाइयों और ईंधन का पर्याप्त भंडारण किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर हेली सेवा के माध्यम से राहत और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन कागजों पर नहीं बल्कि धरातल पर दिखाई देना चाहिए।

---Advertisement---

Leave a Comment