देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

उत्तराखंड में अगले 4 घंटे भारी, 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून : – उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले चार घंटों के लिए प्रदेश के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 15 जुलाई रात 9:52 बजे से 16 जुलाई रात 2:00 बजे तक कई क्षेत्रों में तेज से बहुत तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है।

ऑरेंज अलर्ट चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी और देहरादून जिलों के लिए जारी किया गया है। मसूरी, पुरोला, बरकोट, देवप्रयाग, केदारनाथ, सोनप्रयाग, मुनस्यारी, जोशीमठ, रानीखेत, रामनगर और खटीमा समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम के अधिक खराब रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करने की सलाह दी है।

---Advertisement---

Leave a Comment