देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

बद्रीनाथ धाम में आमने-सामने होंगे हेमंत द्विवेदी और गणेश गोदियाल? चंदा विवाद पर खुली बहस की चुनौती

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून: बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) में कथित चंदा हेराफेरी के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को बद्रीनाथ धाम में आमने-सामने बैठकर सार्वजनिक चर्चा की चुनौती दी है।

हेमंत द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस उन पर बेबुनियाद आरोप लगाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जिस कर्मचारी प्रमोद नौटियाल का नाम इस मामले में सामने आ रहा है, उसकी नियुक्ति कांग्रेस शासनकाल में हुई थी, जब गणेश गोदियाल बीकेटीसी के अध्यक्ष थे। ऐसे में कांग्रेस को पहले अपने कार्यकाल का जवाब देना चाहिए।

द्विवेदी ने कहा कि यदि गणेश गोदियाल खुद को पाक-साफ मानते हैं तो बद्रीनाथ धाम में भगवान बदरीविशाल को साक्षी मानकर दोनों पक्ष आमने-सामने बैठें और तथ्यों के आधार पर चर्चा करें, ताकि जनता के सामने सच्चाई आ सके।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी इस चुनौती को स्वीकार करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक चर्चा का प्रस्ताव पहले उन्होंने ही दिया था और अब यदि बीकेटीसी अध्यक्ष तैयार हैं तो वे भी बद्रीनाथ धाम में खुली बहस के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment