देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

मुख्यमंत्री धामी ने चमोली में विकास का खोला पिटारा, 63 योजनाओं पर ₹155 करोड़ से अधिक की सौगात

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में चमोली जनपद को बड़ी विकास सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कुल ₹155.36 करोड़ की 63 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर जिले के विकास को नई गति देने का संदेश दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ₹113.99 करोड़ की लागत वाली 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास और ₹41.37 करोड़ की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, खेल, पशुपालन और पर्यटन से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार विकास को गांव-गांव तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चमोली जैसे सीमांत और धार्मिक महत्व वाले जनपदों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है। बेहतर सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और पर्यटन सुविधाओं का विकास राज्य सरकार के प्रमुख लक्ष्य हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आम जनता के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

---Advertisement---

Leave a Comment