देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

मुख्यमंत्री धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की मुलाकात, राज्यहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के समसामयिक विषयों और राज्यहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में उत्तराखंड के समग्र विकास, जनकल्याण, सुशासन और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने प्रदेश के विकास को गति देने, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक संवाद किया।

मुख्यमंत्री आवास में हुई यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें राज्य के वर्तमान परिदृश्य और भविष्य की विकास संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

---Advertisement---

Leave a Comment