देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

उत्तराखंड ने रचा इतिहास, ‘लोक संवर्धन पर्व’ में केंद्र का साझेदार बनने वाला बना पहला राज्य

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून :- उत्तराखंड ने सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के साथ ‘लोक संवर्धन पर्व’ के आयोजन में साझेदारी करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। शनिवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस महोत्सव का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह उपलब्धि उत्तराखंड की सांस्कृतिक प्रतिबद्धता और प्रभावी प्रशासन का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ और ‘एक जनपद, दो उत्पाद’ जैसी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और पारंपरिक कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति, कौशल विकास, स्वरोजगार, मुख्यमंत्री हुनर योजना और अल्पसंख्यक क्षेत्रों के विकास जैसी योजनाओं के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (पीएम विकास) योजना के तहत आयोजित यह महोत्सव शिल्पकारों, हस्तशिल्पियों और लोक कलाकारों को ब्रांडिंग, विपणन और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने का प्रभावी मंच है।

पांच दिवसीय इस महोत्सव में देशभर से आए कलाकार और कारीगर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि 150 से अधिक स्टॉलों पर पारंपरिक उत्पाद, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यंजन लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment