देहरादून :- उत्तराखंड कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में पार्टी हाईकमान ने बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद उत्तराखंड कांग्रेस की 23 सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति (Political Affairs Committee) का गठन कर दिया गया है। यह समिति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

जारी सूची के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा को समिति में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत और नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी सहित कई वरिष्ठ नेताओं को समिति में शामिल किया गया है।
पार्टी का मानना है कि यह समिति उत्तराखंड में संगठनात्मक गतिविधियों, राजनीतिक रणनीति और आगामी चुनावों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में अहम भूमिका निभाएगी।
समिति की सूची कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी की गई है।







