हरिद्वार :- हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में आयोजित मुरारी बापू की श्रीरामकथा के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया और संतों का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति से कार्यक्रम में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला।



इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, भाजपा के कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में भाग लिया।


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। प्रेमनगर आश्रम और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, जबकि यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।
धार्मिक आयोजन के समापन के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयघोष और भजन-कीर्तन के बीच कार्यक्रम का समापन किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन से जुड़े संतों और व्यवस्थापकों का भी अभिवादन किया।







