देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

मनसा देवी मंदिर में बढ़ाई गई निगरानी, सीसीटीवी व्यवस्था मजबूत; चढ़ावे के दोबारा उपयोग पर रोक

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

हरिद्वार। हरिद्वार के प्रसिद्ध मां मनसा देवी मंदिर में दान और चढ़ावे की व्यवस्था को लेकर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मंदिर ट्रस्ट ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। अयोध्या राम मंदिर से जुड़े विवाद के बाद ट्रस्ट ने न केवल निगरानी समिति का गठन किया है, बल्कि मंदिर परिसर में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को भी और मजबूत कर दिया है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इसी उद्देश्य से मंदिर में दान और चढ़ावे की व्यवस्था को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित किया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि मंदिर ट्रस्ट ने दान व्यवस्था की निगरानी के लिए सात पुजारियों की एक समिति का गठन किया है। खास बात यह है कि समिति में शामिल सभी पुजारी बिना जेब वाले कपड़े पहनेंगे।

उन्होंने बताया कि मंदिर में चढ़ाए गए नारियल, प्रसाद और फूलों को दोबारा नहीं चढ़ाया जाएगा। साथ ही, मंदिर में आने वाली प्रत्येक दान राशि का रिकॉर्ड रखा जाएगा और श्रद्धालुओं को दान की रसीद उपलब्ध कराई जाएगी। मंदिर ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि चढ़ावे और दान से प्राप्त राशि का उपयोग जनहित और धार्मिक कार्यों के लिए किया जाएगा।

Oplus_16908288

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मंदिर की गरिमा और श्रद्धालुओं के विश्वास को बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

---Advertisement---

Leave a Comment