देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

बद्रीनाथ धाम के कथित चोरी प्रकरण पर भैरव सेना सख्त, आरोपी कर्मचारी के निलंबन की उठाई मांग

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

ऋषिकेश :- बद्रीनाथ धाम में सामने आए कथित चोरी प्रकरण को लेकर भैरव सेना ने कड़ा रुख अपनाया है। भैरव सेना के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने कहा कि जैसे अयोध्या के श्रीराम मंदिर से जुड़े घटनाक्रम ने देशभर का ध्यान आकर्षित किया था, उसी तरह बद्रीनाथ धाम से भी एक गंभीर मामला संज्ञान में आया है।

Oplus_16908288

उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ धाम में कार्यरत एक कर्मचारी के चोरी करते हुए पकड़े जाने की सूचना मिलने के बाद भैरव सेना की कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी को एक पत्र भेजा गया है।

पत्र में भैरव सेना ने दो प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली, संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए और दूसरी, जिस व्यक्ति पर इस घटनाक्रम को अंजाम देने का आरोप है, उसके खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भैरव सेना ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Oplus_16908288
---Advertisement---

Leave a Comment