देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

भैरवघाटी के पास बाइक हादसा, एक युवक लापता; पूरी रात चला सर्च ऑपरेशन

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

उत्तरकाशी, 2 जुलाई: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैरवघाटी के निकट हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद एक युवक के लापता होने से प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है। SDRF और पुलिस की टीमें रातभर युवक की तलाश में जुटी रहीं, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक, भैरवघाटी से लगभग तीन किलोमीटर आगे एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार तीन लोगों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, तीसरा युवक सुरेश लामा (26 वर्ष) हादसे के बाद से लापता बताया जा रहा है।

सूचना मिलने पर SDRF की टीम उपनिरीक्षक देवीदत्त बडथ्वाल के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान शुरू किया। टीम ने देर रात तक गहरी खाइयों और संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया।

प्रशासन के अनुसार, लापता युवक की तलाश के लिए गुरुवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। बचाव दल हर संभव प्रयास कर रहा है ताकि युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

---Advertisement---

Leave a Comment