देहरादून : रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू गुरुद्वारा विवाद के बाद हालात पर सभी की नजर बनी हुई है। इसी बीच बड़ी संख्या में निहंग सिंहों के पांवटा साहिब गुरुद्वारे पहुंचने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। संभावित गतिविधियों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।


कर्णप्रयाग कूच के ऐलान के बाद से ही प्रशासन सक्रिय है। पांवटा साहिब में निहंग प्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच लगातार संवाद चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं आम लोगों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा न करें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।







