देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

देहरादून में दर्दनाक हादसा, सिटी बस ने 6 मजदूरों को कुचला; कई की हालत गंभीर

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून : देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित लाल पुल-लालपुर इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार सिटी बस ने सड़क किनारे मौजूद मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Oplus_16908288

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे लोगों पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई मजदूर सड़क पर गिर पड़े और तड़पते रहे। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस का सहयोग किया।

बताया जा रहा है कि बस चालक को अचानक दौरा पड़ने के कारण वाहन से नियंत्रण खो बैठा। फिलहाल चालक पुलिस हिरासत में है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

---Advertisement---

Leave a Comment