देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

चारधाम से महाकुंभ तक… संतों के आशीर्वाद से उत्तराखंड रचेगा नया इतिहास…

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

हरिद्वार : हरिद्वार में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह केवल एक संगठनात्मक बैठक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प का मंच है। यहां देशभर से आए पूजनीय संतों ने राष्ट्रहित, सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और भारत को विश्व गुरु बनाने जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।

Oplus_16908288

मुख्यमंत्री ने कहा कि साधु-संतों का मार्गदर्शन हमेशा समाज और राष्ट्र को नई दिशा देता रहा है। उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक प्रदेश के लिए उनका आशीर्वाद विशेष महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ के लिए सभी संतों को आमंत्रित किया गया है और उन्हें विश्वास है कि संत समाज के सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक बनेगा।

Oplus_16908288

सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का भी जिक्र करते हुए कहा कि 21 जून के कार्यक्रमों को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और उत्तराखंड योग के वैश्विक संदेश को मजबूती से दुनिया तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

---Advertisement---

Leave a Comment