देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा विनोद कश्यप का पार्थिव शरीर, पूरे क्षेत्र में पसरा मातम

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

विकासनगर : विनोद कश्यप हत्याकांड में पुलिस और प्रशासन का एक्शन लगातार जारी है। अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। प्रशासन ने मुख्य आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर सख्त संदेश भी दिया है।

Oplus_16908288

उधर, पोस्टमार्टम के बाद विनोद कश्यप का पार्थिव शरीर जब उनके बैरागीवाला स्थित निवास पहुंचा तो पूरे इलाके में मातम पसर गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Oplus_16908288

पुलिस का दावा है कि मामले से जुड़े सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

---Advertisement---

Leave a Comment