देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

मसूरी दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन और विकास के एजेंडे पर हुआ मंथन

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

मसूरी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मसूरी दौरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर दिया है। अपने प्रथम मसूरी आगमन पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

Oplus_16908288

बैठक में कार्यकर्ताओं ने मसूरी क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया और स्थानीय मुद्दों से भी अवगत कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच मजबूत करने का संदेश दिया।

Oplus_16908288

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई, जिसमें संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। राजनीतिक गलियारों में इस दौरे को भाजपा की चुनावी तैयारियों की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

---Advertisement---

Leave a Comment