देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

खेत में टिलर, हाथों में खाद… सीएम धामी ने दिया प्रकृति से जुड़ने का संदेश

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

खटीमा: सत्ता की जिम्मेदारियों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को एक अलग ही अंदाज में नजर आए। मुख्यमंत्री अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में पहुंचे और स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की। इतना ही नहीं, उन्होंने खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक खेती और पारंपरिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया।

मुख्यमंत्री के साथ उनकी माता बिशना देवी भी मौजूद रहीं। खेत में काम करते हुए धामी ने किसानों के परिश्रम को नमन किया और कहा कि खेती केवल आर्थिक गतिविधि नहीं, बल्कि भारतीय जीवनशैली और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि बदलते समय में आधुनिक तकनीक जरूरी है, लेकिन पारंपरिक और प्राकृतिक खेती की अहमियत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जैविक खेती न केवल भूमि की उर्वरता बनाए रखती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।

मुख्यमंत्री ने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड की असली ताकत उसकी खेती, प्रकृति और ग्रामीण संस्कृति में निहित है। युवाओं को खेती से जोड़कर ही गांवों को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री धामी की खेत में काम करते हुए तस्वीरें अब चर्चा का विषय बनी हुई हैं और इसे खेती-किसानी से जुड़े लोगों के प्रति सम्मान तथा प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

---Advertisement---

Leave a Comment