देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी को CM धामी की मंजूरी

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून – उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।


मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों को भी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। गौरतलब है कि भारत सरकार ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 63 प्रतिशत किया है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को समान दर से महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है।

इस फैसले का लाभ केवल राज्य सरकार के नियमित कार्मिकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और यूजीसी वेतनमान के तहत कार्यरत पात्र कर्मचारियों को भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री की मंजूरी के अनुसार कर्मचारियों को 1 जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक की अवधि के बढ़े हुए महंगाई भत्ते का अंतर एरियर के रूप में नकद भुगतान किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी।

---Advertisement---

Leave a Comment