देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून की डिफेंस कॉलोनी पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई स्वर्गीय बृजमोहन सिंह रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनकी पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।







