देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

जोशीमठ हेलीकॉप्टर दुर्घटना को बताया अत्यंत दुखद, दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए भगवान बदरी विशाल से की प्रार्थना

देहरादून, 30 अक्टूबर। चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में हुए दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने गहरा दुख व्यक्त किया है। बदरीनाथ धाम से लौट रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत पर उन्होंने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Oplus_16908288

महेंद्र भट्ट ने अपने शोक संदेश में कहा कि बदरीनाथ धाम से लौट रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। इस हादसे में पायलट सहित छह लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही शासन और प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था, लेकिन दुर्भाग्यवश हेलीकॉप्टर में सवार लोगों को बचाया नहीं जा सका।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए भगवान बदरी विशाल से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान बदरी विशाल सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

---Advertisement---

Leave a Comment