देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी से मिलने उमड़े लोग, मुख्यसेवक सदन में दिखा उत्साह

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनसे मुलाकात करने के लिए सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला बना रहा।

प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किए और पुष्पमालाएं पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान युवाओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने भी शुभकामनाएं देने पहुंचे लोगों से आत्मीयता से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता का प्रेम और विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी शक्ति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सेवा का अवसर उनके लिए गौरव की बात है और सरकार जनकल्याण एवं राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।


जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार और मीडिया प्रतिनिधि भी मुख्यसेवक सदन पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दिनभर मुख्यसेवक सदन में बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर जारी रहा।

---Advertisement---

Leave a Comment